
बुधनी. थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा पुल से पहले शनिवार दोपहर तीन बजे एक भीषण हादसा घटित हुआ. जिसमें नर्मदापुरम की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा डाला. इस हादसे में युवक व युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार को दोपहर तीन बजे की बताई गई है जिसमें ट्रक नर्मदापुरम की ओर से आ रहा था. ट्रक नर्मदा पुल पार करते ही यादव श्री ढाबे के सामने बुधनी की ओर से आ रहे बाईक क्रमांक सवार युवक रूपेश शर्मा पुत्र सीताराम उम्र 25 साल निवासी नर्मदापुरम ओर युवती दिव्या सोलंकी पुत्री महेश उम्र. 23साल निवासी नर्मदापुरम जो नर्मदापुरम की ओर जा रहे थे उन्हें तेजी से टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक व युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों सब कब्जे में लेकर बुधनी अस्पताल पहुंचाएं तो वहीं ट्रक को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवक और युवती के परिजन बुधनी सिविल अस्पताल पहुंचे अस्पताल में परिजन रोते बिलखते दिखाईं दिए अस्पताल में भी भारी भीड़ जमा हो गई थी. अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर युवक युवती के शव परिजनों को सौंप दिए हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और दुघर्टना के कारणों की जांच में जुट गई है. फिलहाल इस घटना से क्षेत्र में काफी रोष है. गौरतलब है कि हाल ही में बने नव निर्मित नर्मदा पुल पर एकांगी मार्ग निर्धारित होने के बाबजूद बुधनी तरफ से जाने वाले वाहन नए पुल से गुजऱ रहे हैं जिसमें पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं. प्रशासन की अनदेखी के चलते हादसों में बढ़ोत्तरी हो रही है. स्थानीय लोगों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में प्रशासन से कड़ी कार्यवाही करने मांग की है जिसमे लोगों की जान सुरक्षित रखी जा सके.
