रेस्टोरेंट में चोरी, युवक गिरफ्तार, नकदी, सिगरेट पैकेट और बैग ले गया आरोपी

इंदौर: छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में रात के समय चोरी का मामला सामने आया है. आरोपी रेस्टोरेंट में घुसकर नकदी और सामान चुराकर ले गया.पुलिस के अनुसार मुकेश चौकसे (56) निवासी क्लर्क कॉलोनी, परदेशीपुरा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके महाकाली रेस्टोरेंट (सरवटे बस स्टैंड के पास) में अज्ञात व्यक्ति घुस गया.

आरोपी ने रेस्टोरेंट से करीब 2 हजार रुपए नकद, सिगरेट के पैकेट और एक छोटा बैग चोरी कर लिया. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी यश ठाकुर (20) निवासी बीना (म.प्र.) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

10 हजार का इनामी ड्रग्स आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार

Thu Apr 16 , 2026
इंदौर: नशे पर प्रहार अभियान के तहत नारकोटिक्स विंग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था. डीएसपी संतोष सिंह हाड़ा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल […]

You May Like

Play sound