शराब दुकान के पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर, गल्ले से 1.43 लाख रुपए ले उड़े

इंदौर: तुकोगंज थाना क्षेत्र में चोर शराब दुकान के पीछे का गेट तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे 1 लाख 43 हजार 480 रुपए चुराकर ले गए. दुकान में चोरी का पता चलने के बाद संचालक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.वारदात यशवंत निवास रोड पर शनि मंदिर के पास स्थित शराब दुकान में हुई.

अज्ञात बदमाशों ने 9 अक्टूबर की रात दुकान के पीछे के गेट का अंदरूनी नकुचा तोड़ा और भीतर घुस गए. इसके बाद गल्ले में रखी नकदी समेटकर फरार हो गए. चोरी की जानकारी मिलने पर दुकान से जुड़े मनोज सिंह कुशवाह ने पुलिस को शिकायत की. पुलिस अब बदमाशों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि शराब दुकान से नकदी चोरी होने की शिकायत पर केस दर्ज किया है. बदमाशों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है

Next Post

कार में 10 पेटी अवैध शराब ले जा रहे दो आरोपी पकड़े

Sun Oct 11 , 2026
इंदौर: सांवेर में आबकारी विभाग की टीम ने देर रात एक आल्टो कार से 10 पेटी अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा है. जब्त शराब और कार की कुल कीमत 3 लाख 14 हजार रुपए आंकी गई है.आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजनोद रोड […]

You May Like

Play sound