सोनी स्टेशन का नाम दंदरौआ धाम करने की प्रक्रिया शुरू

ग्वालियर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भिण्ड और ग्वालियर के बीच में स्थित सोनी रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तन कर प्रसिद्ध हनुमान मंदिर श्री दंदरौआ धाम करने की मांग की थी। दिग्विजय सिंह की इस पहल पर केन्द्रीय रेल और सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सोनी रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तित कर श्री दंदरौआ धाम रेलवे स्टेशन किये जाने के लिये प्रक्रिया शुरू कर दी है। केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बाबत पत्र पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

Next Post

सीबीआई के नये निदेशक के चयन के लिये मोदी की अध्यक्षता में बैठक, न्यायमूर्ति खन्ना, राहुल शामिल

Mon May 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के नये निदेशक का नाम तय करने के लिये सोमवार को यहां चयन समिति की बैठक हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय में आयोजित इस बैठक में उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और लोकसभा में विपक्ष […]

You May Like