ईपीएस ने बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन पर किया शोक व्यक्त

चेन्नई, (वार्ता) अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने सोमवार रात को बॉलीवुड अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमामालिनी के पति धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके करिश्मे को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “दिग्गज अभिनेता थिरु के निधन से गहरा दुख हुआ। भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज, उनके योगदान और करिश्मे को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।”

उन्होंने लिखा कि इस घड़ी में मैं सांसद हेमा मालिनी और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

Next Post

यानसन अपने लंबे कद के कारण अतिरिक्त उछाल निकाल रहे हैं : वॉशिंगटन

Tue Nov 25 , 2025
गुवाहाटी, (वार्ता) भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने कहा है कि गुवाहाटी की पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए काफ़ी अच्छी है, और अगर इस पर टिक कर बल्लेबाजी की जाए, तो आसानी से रन बनाए जा सकते हैं। हालांकि गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन इसके बिल्कुल […]

You May Like