शहडोल, 26 फ़रवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज यहाँ दीक्षांत समारोह में 45 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किये।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री पटेल ने शहडोल के पण्डित शम्भूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के 45 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया और शेष छात्रों को उपाधि दिये।
उन्होंने छात्रों को सम्बोधित किया कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थी और विश्वविद्यालय दोनों के लिए अत्यन्त भावनात्मक और अविस्मरणीय पल होता है। यह नए भविष्य के निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई विधायक मौजूद रहे।
Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम पहुंचीं
Wed Feb 26 , 2025
नवभारत न्यूज खजुराहो पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने स्वागत किया.राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में श्री बागेश्वर धाम, गढ़ा, जिला छतरपुर में आयोजित 251 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया है. राष्ट्रपति बालाजी सरकार के […]

You May Like
-
2 months ago
पनागर में तीन प्रतिष्ठानों में छापा
-
2 months ago
किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा
