
नवभारत न्यूज
खजुराहो पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने स्वागत किया.राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में श्री बागेश्वर धाम, गढ़ा, जिला छतरपुर में आयोजित 251 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया है. राष्ट्रपति बालाजी सरकार के दर्शन कर 251 जोड़ों को आशीर्वाद दिया. जिनमे 11 जोड़ों ने राष्ट्रपति के सामने वरमाला डाली, महामहिम राष्ट्रपति ने जोड़ों को दिए उपहार.
