नयी दिल्ली 13 अक्टूबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी।
इसी के साथ पंजाब के तरनतारन, राजस्थान की अंता, ओडिशा के नुआपारा और केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर विधानसभा की नगरोटा व बडगांव की रिक़्त सीटाें के उपचुनावों के लिए भी अलग-अलग अधिसूचना जारी की गयी हैं।
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को चुनाव कराये जायेंगे। बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के साथ ही पंजाब, राजस्थान, ओडिशा तथा जम्मू- कश्मीर के विधानसभा के उपचनाव 11 नवंबर को कराये जाने हैं।
इन सभी चुनााव की मतगणना 14 नवंबर को करायी जाएगी।
अधिसूचनायें जारी होने के साथ ही बिहार की दूसरे चरण के चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामांकल की प्रक्रिया भी आज से शुरु होगी।
