रुपया 69 पैसे लुढ़ककर 86.73 रुपये प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर

मुंबई 13 जनवरी (वार्ता) अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े की बदौलत फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में शीघ्र कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के 26 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 69 पैसे लुढ़ककर 86.73 रुपये प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.04 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरूआत में रुपया 19 पैसे की गिरावट लेकर 86.19 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली बढ़ने से 86.73 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बिकवाली होने से यह 86.22 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा।

Next Post

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स-निफ्टी सात महीने के निचले स्तर पर

Mon Jan 13 , 2025
मुंबई 13 जनवरी (वार्ता) अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़े से फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में शीघ्र कटौती की उम्मीद धूमिल पड़ने से विश्व बाजार में आई गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार सात महीने के निचले स्तर पर […]

You May Like