गुना। गुना जिले के राघौगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में वॉटर मीटर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 5 अगस्त की देर रात वार्ड क्रमांक 2 और 4 से नगर पालिका द्वारा लगाए गए नल सप्लाई के वॉटर मीटर अज्ञात चोर उखाड़कर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इससे पहले भी वार्ड क्रमांक 1 में इसी तरह की वारदात सामने आ चुकी है।
लगातार हो रही चोरी से नगर पालिका की संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय रहवासियों ने पुलिस और नगर पालिका प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
