35 घंटे से बारिश थमने के बाद राहत, सुबह से आसमान साफ और खिली धूप

रीवा, रीवा एवं मऊगंज में 24 घंटे हुई मुसलाधार बारिश के बाद गुरूवार की दोपहर से बारिश थमी हुई है. 24 घंटे से अधिक हो गये अभी तक कहीं बारिश नही हुई. आसमान साफ है और शुक्रवार की सुबह से ही कड़ाके की धूप है. शहर के निकलने वाली बीहर-बिछिया एवं तराई की टमस और बेलन नदी का जल स्तर धीरे-धीरे घट रहा है. खतरे के निशान से बीहर और बिछिया नीचे आ चुकी है. शहर में राहत शिविर में सुबह से नास्ता, खाना प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है और पानी हटने के साथ लोग अपने घरों की ओर जा रहे है. हालाकि बीहर नदी से बिछिया, बांसघाट, बिछिया मोहल्ले में जलभराव बना हुआ है. हालाकि पानी अब नीचे आ गया है. शाम तक और राहत मिल जाएगी. अच्छा है कि पिछले 35 घंटे से बारिश थमी हुई है जिसके कारण स्थित सामान्य हो पाई. अगर लगातार बारिश होती रहती तो हालात और बिगड़ जाते. बकिया बराज एवं बीहर बराज का गेट खुला हुआ है जिससे पानी टमस नदी में जा रहा है. कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी एवं एसपी डा. गुरकरन सिंह त्योंथर क्षेत्र पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज के साथ किया. टमस और बेलन का जल स्तर नीचे आने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली. हालाकि प्रशासन अभी भी अलर्ट है और एसडीईआरएफ की टीम त्योंथर में तैनात है.

Next Post

संत रावतपुरा सरकार ने श्री देव जागेश्वरनाथ बांदकपुर का किया जलाभिषेक, सांसद राहुल सिंह सहित मंदिर ट्रस्ट ने किया आत्मीय स्वागत

Fri Aug 21 , 2026
विनय असाटी दमोह। श्री देव जागेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार को परम श्रद्धेय संत रावतपुरा सरकार का आगमन हुआ। संत श्री ने श्री देव जागेश्वरनाथ जी के पावन दरबार में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत दर्शन व जलाभिषेक कर देश-प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि व जनकल्याण की कामना की। संत श्री […]

You May Like