भोपाल: राजधानी में बिना अनुमति के उत्खनन को लेकर तहसीलदार हूजूर ने कार्रवाई की है. जहां से दो पोकलेन एक डंपर को जब्त किया गया. अवैध उत्खनन की शिकायत हूजूर एसडीएम विनोद सोनकिया को मिली थी. शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार शुभम जैन को जांच करने के लिए ईंटखेड़ी क्षेत्र में ग्राम रोजीवे में पहुंचाया था. जांच में पाया गया कि ग्राम रोजीवे में खसरा क्रमांक 56/1 में ठेकेदार को पठार के समतलीकरण के नाम पर खनन की अनुमति दी गई थी, लेकिन ठेकेदार अनुमति के खिलाफ जाकर कहीं पर 25 फीट तो कहीं पर 28 फीट पठार खोद कर खनन कर रहा था. वहीं ठेकेदार के द्वारा रिकॉर्ड को लेखा जोखा भी नहीं किया गया. और न ही गहरी खदान के आसपास फेंसिंग पाई गई. जबकि प्रशासन के सख्त आदेश हैं कि गहरी खदान को तार फैंसिंग से कवर किया जाए. जिससे बारिश के दौरान यहां पर जलभराव होने के कारण दुर्घटना ना हो. इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मौके पर खुदाई कार्य में लगी दो पोकलैन सहित डंपर को जब्त कर दिया.
नहीं दी ठेकेदार की जानकारी
जब तहसीलदार कार्रवाई कर रहे थे. उसी समय कुछ कर्मचारी ठेकेदार को बचाने की कोशिश करते रहे. ठेकेदार के नाम की जानकारी तहसीलदार से मांगी गई तो वह जिला खनिज विभाग की सुरुची माथुर से बात की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. बता दें कि इस पूरे क्षेत्र में कई वर्र्षों से खनन माफिया सक्रिय है, जिसने अचारपुरा, राताताल खजूर, बीनापुर और रोजीवे सहित आसपास के पूरे क्षेत्र में भारी मात्रा में कोपरे का अवैध खनन कर चुके हैं. जिसकी वजह से यहां पर गहरी खाई हो गई हैं. जिनमें बारिश के दौरान जलभराव होता है, जिसके कारण हादसे की संभावना बनी रहती है.
इनका कहना है.
ग्राम रोजीवे में अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई की गई. समतलीकरण की अनुमति की जगह 25 से 28 फीट तक खुदाई की गई है. जिसकी तार फेंसिग की गई थी और न ही रिकॉर्ड दुरस्त पाया गया,
शुभम जैन, तहसीलदार, हुजू
