सागर विवि और IGNCA के बीच ऐतिहासिक समझौता: कला, संस्कृति और शोध को मिलेगा बढ़ावा

सागर। IGNCA के साथ ऐतिहासिक एमओयू हुआ. इस शैक्षणिक समझौता पत्रक पर दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किये.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर, इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी, विश्वविद्यालय के संकाय मामलों के निदेशक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत जायसवाल एवं संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस शैक्षणिक समझौते का मुख्य उद्देश्य कला, संस्कृति, पुरातत्व, लोक परंपराओं और पांडुलिपियों का संरक्षण, शोध और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही संयुक्त सेमिनार, कार्यशालाएं, प्रदर्शनियां आयोजित करने के साथ साथ डिजिटलीकरण और विद्यार्थियों-शोधार्थियों के लिए इंटर्नशिप व शोध सुविधाएं भी प्रदान किये जाने की योजना है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. ठाकुर ने कहा कि इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र जैसे राष्ट्रीय संस्थान के साथ यह सहयोग हमारे विद्यार्थियों को भारतीय कला-संस्कृति को करीब से समझने का अवसर देगा। यह समझौता शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह उपलब्धि केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगी।

Next Post

सीबीआई ने रिलायंस कमर्शियल फिन मामले में पहला आरोप पत्र दाखिल किया

Tue Jul 7 , 2026
चेन्नई/नयी दिल्ली, 07 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) मामले में मंगलवार को रिलायंस समूह की दो कंपनियों सहित सात आरोपियों के खिलाफ पहला आरोप पत्र दाखिल किया। यह आरोप पत्र मुंबई के सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के समक्ष सात आरोपियों के खिलाफ […]

You May Like