
मनासा। ग्राम चंद्रपुरा में आबादी क्षेत्र के पास 8 फीट का मगरमच्छ देख कर ग्रामीणों ने वनविभाग रामपुरा को सूचना की जिससे रामपुरा वनविभाग टीम ने मौके पर पहुंच 1 घंटे की कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर गांडीसागर डेम में सुरक्षित छोड़ा।
जिला नीमच अंतर्गत आने वाले रामपुरा तहसील के पास ग्राम चंद्रपुरा ग्राम के समीप एक नाले मे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहां अचानक एक विशालकाय 8 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया. इस बड़े आकार के मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए. कुछ लोग इस अप्रत्याशित नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे, जबकि अन्य लोग खुद को सुरक्षित रखते हुए दूर से ही उस पर नजर रखने लगे वही देर मोके पर वन विभाग टीम ने रेस्क्यू टीम को बुलाकर मगरमच्छ को ग्रामीणों एवं रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित गांधीसागर डेम में छोड़ा।
रामपुरा व नीमच की वनविभाग टीम आशीष शर्मा डिप्टी रेंजर रामपुरा, प्रेमसिंह नीमच, यूफूफ वनकर्मी 1 चौकीदार रामपुरा एवं ग्राम पंचायत चंद्रपुरा के पूर्व सरपंच दिनेश धनगर एवं ग्रामीणों के सहयोग से सफल रेस्क्यू किया गया ।
