डही में हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल के आसपास 3 किमी क्षेत्र नो फ्लाई जोन घोषित

धार, मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री म.प्र. शासन डॉ. मोहन यादव के 15 नवंबर को आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम एवं डही माइक्रो सिंचाई परियोजना लोकार्पण के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा धार में हैलिपेड स्थल व कार्यक्रम स्थल के आसपास 3 कि.मी. परिधि को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नो फ्लाई जोन घोषित किया है।

उक्त आदेश के परिपालन में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, जिला धार श्री संजीव केशव पाण्डेय ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त कार्यक्रम स्थल तहसील डही के आसपास 3 कि.मी. परिधि में प्रतिबंधत्मक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत 15 नवंबर को धार जिले की डही तहसील में हैलिपेड स्थल पर व डही उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का लोकार्पण कार्यक्रम स्थल तक प्रात: 07:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक नो फ्लाई जोन घोषित किया है। उक्त अवधि में किसी भी प्रकार का उड़ान आदि प्रतिबंधित रहेंगें। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 की उपधारा-2 के अन्तर्गत एक पक्षीय रूप से पारित किया है। उक्त आदेश का उल्लंघन करने की दशा में संबंधित के विरूद्व भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 अथवा अन्य उपयुक्त सुसंगत धाराओं में विधि अनुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। यह प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा।

Next Post

थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड: सरेंडर के लिए कोर्ट पहुंचा फरार लाइसेंसी पाटेंद्र, एसआईटी ने दबोचा

Fri Nov 13 , 2026
देवास-खातेगांव। थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े हाई प्रोफाइल शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे लाइसेंसी पार्टेंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को देवास न्यायालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी एसआईटी की टीम को जब उसके न्यायालय पहुंचने की जानकारी मिली तो टीम ने […]

You May Like