सिंगरौली: निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों से मनमाना शुल्क वसूलने और पसंदीदा बुक सेन्टरों से किताब खरीदने के लिए बाध्य करना भारी पड़ सकता है। कलेक्टर ने नवीन शैक्षणिक सत्र आरंभ होने के पहले ही जिला एवं खण्ड स्तर पर अलग-अलग जांच टीम गठित किया है।
कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला ने निजी विद्यालयों द्वारा अत्यधिक फीस वृद्धि, किताबों और ड्रेस की निर्धारित दूकान से खरीदी को रोकने के लिए कलेक्टर ने जिला स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में दल गठित कर दल में ननि आयुक्त, डीईओ, डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र, तहसीलदार सिंगरौली सहित संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी को शामिल किया है। जो अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर अपना प्रतिवेदन एक सप्ताह के प्रस्तुत करेंगे।
