श्योपुर में आधी रात को घर में घुसे चोर, परिवार के 5 लोगों को चाकुओं से गोदा

श्योपुर। श्योपुर शहर में दरमियानी रात सनसनीखेज वारदात हुई. एक घर में चोरी करने के लिए 5 बदमाश घुसे. परिवार के लोगों के जागने और विरोध करने पर चोरों ने चाकुओं से दनादन हमले किए. चोरों के हमले में परिवार के 5 लोग घायल हो गए. दो युवतियों की हालत नाजुक है. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद जिला अस्पताल से कोटा रेफर कर दिया गया.

रात में 2 से 3 बजे के बीच श्योपुर शहर के वार्ड 11 कलारना बस्ती में परिवार पर हमला हुआ. घर में परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे. इसी दौरान 5 बदमाश चोरी करने की नीयत से घर में घुस गए. दोनों चोर घर की दीवार के सहारे छत के रास्ते से घर में दाखिल हुए. चोरों की आहट सुनकर परिवार के लोग जाग गए. परिवार के लोगों ने विरोध किया तो चोरों ने चाकुओं से हमला कर दिया. हमले में बाबू लाल बैरवा (50 साल), भोलाराम बैरवा, कांति बाई बैरवा (45 साल), लोकेंद्र (15 साल), अर्चना (18साल), ममता (19 साल) घायल हो गए.

*दो युवतियों की हालत नाजुक*

घायल दोनों युवितयों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले. चीख-पुकार की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए. इस दौरान हमला करके भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने दबोच लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी.

पूर्व जिला पंचायत सुरेश ललावत का कहना है “जल्द से जल्द प्रशासन आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई करे. यह बहुत गंभीर विषय है. बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसे थे. 4 बदमाश मौके से भाग गए. एक बदमाश को पकड़ लिया गया है.”

Next Post

डेनमार्क के राजदूत क्रिस्टेंसन ने सिंधिया कन्या विद्यालय का दौरा किया

Thu Mar 26 , 2026
ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर में आज भारत में डेनमार्क के राजदूत तथा नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव के अनिवासी राजदूत रासमस एबिलगार्ड क्रिस्टेंसन का आगमन हुआ। उनके विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या श्रीमती निशि मिश्रा द्वारा पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारती सूद, करियर काउंसलर एवं उर्वशी […]

You May Like