डेनमार्क के राजदूत क्रिस्टेंसन ने सिंधिया कन्या विद्यालय का दौरा किया

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर में आज भारत में डेनमार्क के राजदूत तथा नेपाल, श्रीलंका, भूटान और मालदीव के अनिवासी राजदूत रासमस एबिलगार्ड क्रिस्टेंसन का आगमन हुआ। उनके विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या श्रीमती निशि मिश्रा द्वारा पुष्पगुच्छों से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारती सूद, करियर काउंसलर एवं उर्वशी पांडे कॉर्डिनेटर के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

यह दौरा वैश्विक जुड़ाव और सहयोग की भावना का प्रतीक रहा। विद्यालय की छात्राओं ने राजदूत को विद्यालय परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्हें विद्यालय के शैक्षणिक ढांचे, सेवा पहल ‘ संकल्प’ एवं ‘ संचय’ तथा रोबोटिक्स लैब संकल्पना से अवगत कराया गया।

राजदूत को विद्यालय की सामाजिक पहल ‘ संकल्प’ के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सेवा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाते हैं। पूरे भ्रमण के दौरान उन्होंने विद्यालय द्वारा समग्र शिक्षा पर दिए जा रहे विशेष जोर में गहरी रुचि दिखाई तथा छात्राओं के साथ संवाद किया।

भ्रमण के उपरांत एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को राजदूत से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछने का अवसर मिला। इन विषयों में डेनमार्क की संस्कृति, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, शिक्षा प्रणाली तथा एक राजदूत के रूप में उनकी भूमिका शामिल रही।

Next Post

विवाह समारोह के कान फोडू डीजे शहर के लिए बने समस्या

Thu Mar 26 , 2026
ग्वालियर। विवाह समारोह में बजने वाले डीजे का कानफोडू शोर सुनकर इन दिनों लोग परेशान है। वहीं प्रशासन भी सब कुछ जानते हुये भी इन कान फोडू डीजे वाहनों पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। ना ही कोई ठोस कार्रवाई कर पा रहा है। विवाह समारोह में इन दिनों […]

You May Like