सतीश विश्वकर्मा
उमरिया: मध्यप्रदेश के वनरक्षक 2024- 25 में चयनित वनरक्षक रचना जानौद प्रतिस्थापना दक्षिण वन मंडल पन्ना में पदस्त है जो कि अभी मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क के जैव विविधता प्रशिक्षण केंद्र ताला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है रचना जानौद का निवास मध्य प्रदेश के जिला मुरैना के सबलगढ़ का है रचना जानौद अभी हाल में बीते दिनों 28 वन खेल कल प्रतियोगिता के चयन में हिस्सा लेने मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया रचना जानौद के तैराकी के प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के साथ राष्ट्रीय स्तर तैराकी में चयन हुआ इस तैराकी प्रतियोगिता में रचना का चयन होने पर सभी प्रशिक्षित साथियों में खुशी का माहौल है साथ हीअनुदेशक रचना शर्मा ने भी दी बधाई
रचना की शुरुआती शिक्षा जिला मुरैना के गांव सबलगढ़ में रचना जानौद के पिता एक किसान है और मां गृहणी है रचना जानौद दो बहन एक भाई है रचना अपने परिवार में सबसे बड़ी है जब इस विषय में रचना जानौद से तैराकी प्रतियोगिता में चयन को लेकर पूछा गया तो रचना के द्वारा कहा गया कि इस प्रतियोगिता में मै अपने पापा और मां के सहयोग और मार्गदर्शन से आज मेरे तैराकी में राष्ट्रीय स्तर में चयन हुआ है मै अपने देश के लिए खेलूंगी और कोशिश करती रहूंगी
