बिना परमिट व ओवरलोड वाहन बने जानलेवा, बच्चों की जिंदगी भी खतरे में

नारायणगंज : क्षेत्र की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे बिना परमिट व ओवरलोड वाहन आमजन की जान पर भारी पड़ रहे हैं। परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते यातायात नियम कागजों तक सीमित रह गए हैं।ग्रामीण इलाकों में जर्जर ऑटो और जीप चालक मनमाने ढंग से ओवरलोड सवारी ढो रहे हैं। हैरानी की बात है कि कई चालक बिना लाइसेंस या नशे की हालत में गाड़ी चलाते देखे जाते हैं।

यही नहीं, स्कूली बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी गई है। कई बार ऑटो व जीप चालक सीटें भरने पर मासूमों को छत पर बैठाकर घर ले जाते हैं। तेज रफ्तार, खराब सड़क और बारिश का मौसम कभी भी किसी बड़ी अनहोनी को न्योता दे सकता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। लोगों का आरोप है कि अवैध वाहनों को संरक्षण प्राप्त है, तभी कार्रवाई नहीं हो रही।ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल ऐसे वाहनों पर नकेल कसते हुए कड़ी कार्रवाई करे और स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करे।

Next Post

कैबिनेट: जल जीवन मिशन व इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग को मंत्री परिषद की मंजूरी

Tue Sep 2 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़ी कई अहम योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 20,765 करोड़ की लागत से 27,990 एकल ग्राम नल-जल योजनाओं तथा 60,786 करोड़ रुपये लागत की 148 […]

You May Like