रचना टॉवर में ईवी बाइक में लगी आग, पास खड़ी कार भी जली

भोपाल। राजधानी स्थित रचना टॉवर परिसर में आज एक ईवी बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान परिसर में मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

घटना के बाद रहवासियों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि जिस इमारत में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों के आवास मौजूद हैं, वहां भी सुरक्षा और फायर सेफ्टी के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद रहवासियों ने प्रशासन से फायर सेफ्टी व्यवस्था मजबूत करने और नियमित जांच कराने की मांग की है।

Next Post

किसानों से 21 लाख की धोखाधड़ी करने वाला अनाज कारोबारी गिरफ्तार

Mon May 25 , 2026
मुलताई। किसानो से उपज खरीदने के बाद राशि नही देकर गबन करने वाले आरोपी को मुलताई पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 23 मई 2026 को फरियादी सुधीर पिता धनवंत सिंह चौहान उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बाडेगांव थाना मुलताई […]

You May Like