संस्कारित समाज से देश बनेगा महान-भागवत

जोधपुर, 15 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा है कि संस्कारित समाज से देश महान बनेगा और संगीत इसका एक माध्यम है।

डॉ भागवत रविवार को यहां आरएसएस के के चार दिवसीय प्रांत घोष शिविर मरु निनाद के समापन के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के नशों से दूर रहने वाला व्यक्ति ही प्रसन्न रहता है । संघ का मानना है कि संस्कारवान व्यक्ति ही देश के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य कर सकता है । दूसरों के सुख-दुख में काम आने वाला व्यक्ति समाज को जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि संगीत सिर्फ महफिल में ही जरूरी नहीं बल्कि रण आंगन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारा अपना रण संगीत भी होना चाहिए ।क्योंकि संगीत से ही स्वाभिमान का भाव जगाता है। स्वयंसेवक संघ के चार दिवसीय प्रांत घोष शिविर ‘मरु निनाद 2026’ के समापन का। करीब 15 हजार से अधिक स्वयंसेवकों और उनके परिवारजनों की मौजूदगी में समापन समारोह लूणी शिकारपुरा के श्री राजाराम आश्रम के विशाल परिसर में संपन्न हुआ ।

डॉ भागवत ने कहा कि शिविर में घोष का वादन देखा है किंतु इसके पीछे संस्कार तथा अनुशासन छिपा है जो सबको साथ लेने का मार्ग प्रशस्त करता है। अपने देश में रण संगीत की पुरानी परंपरा है। भगवत गीता में इसका वर्णन आया है । प्रणव, पांच्यजन्य तथा शंखाश्चय आदि ऐसे नाम आते हैं। अनेक एकल गीत, संगीत, घोष आदि के माध्यम से संघ संगीत का एक घराना बन गया है। अब भारतीय संगीत में रण संगीत भी है। संघ के संगीतकार व्यवसायिक संगीतकार नहीं हैं। संगीत एक कला है। जिसमें भारतीय जीवन पद्धति, जीवन संस्कार, तथा जीवन मूल्य समाहित है। सुंदर गीत के माध्यम से वातावरण बनता है तथा भाव पैदा होता है।

उन्होंने कहा कि संघ में व्यक्तिगत वादन नहीं होता है। सभी मिलकर बजाते हैं। और ऐसे ही वादन करते हुये। सबके मन आपस में मिल जाते हैं। एक साथ किसी स्थान पर एकत्रित होना, साथ में मिलकर रहना तथा मिलकर कुछ श्रेष्ठ करना यही संघ की पद्धति है संगीत के अच्छे समीक्षक उसके विशेषज्ञ नहीं बल्कि श्रोता होते हैं।

अंत में डॉ भागवत ने सभी को छठ पर्व की शुभकामना देते हुए घोष शिविर के समापन का ऐलान किया ।

 

 

Next Post

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में हाई अलर्ट

Sun Nov 15 , 2026
भुवनेश्वर, 15 नवंबर (वार्ता) दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश और नदियों में जलस्तर बढ़ने की आशंका के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। जल संसाधन विभाग को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हाई अलर्ट […]

You May Like