सोता रहा परिवार, घर में हो गई चोरी

जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत हिनौतिया में एक परिवार गहरी नींद में सोता रहा तभी चोर घुसे और जेवर नगदी चुरा कर ले गए। पुलिस ने बताया कि रश्मि श्रीपाल 34 वर्ष निवासी हिनौतिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खाना खाकर, पति हरिओम श्रीपाल, बेटा सत्येन्द्र श्रीपाल, बेटी सुरभि के साथ रात खाना खाकर सो गये थे.

सुबह उसकी बेटी सुरभि श्रीपाल उठकर देखी घर के पीछे का दरवाजा खुला था, दूसरे कमरे में रखी आलमारी तथा बिस्तर पेटी के आसपास सामान बिखरा हुआ था उसने सामान चैक किया बिस्तर पेटी में रखे सोने की झुमकी, पेंडल, चांदी की पायल तथा नगदी 13 हजार रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

बस का इंतजार कर रहे युवकों को पिकअप ने मारी टक्कर

Fri Jan 23 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत भोले भंडारी तिराहा के पास बस का इंतजार कर रहे युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने बताया मुकेश कुर्मी 42 वर्ष निवासी ग्राम पटना बुजुर्ग, रहली थाना जिला सागर […]

You May Like