चेस्टर-ली-स्ट्रीट, 01 जुलाई (वार्ता) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी 20 में बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया। सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के दो मैचों में भी मौका नहीं दिया गया था।
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, ”बतौर कप्तान यह मेरी दूसरी सीरीज़ है और हम काफ़ी उत्साहित हैं। ड्रेसिंग रूम में वातावरण अच्छा है, आयरलैंड सीरीज़ अब अतीत की बात है। हमने इंग्लैंड की टीम को लेकर स्टडी की है। इस पिच पर घास मौजूद है, यह भविष्यवाणी तो नहीं कर सकते कि पिच कैसा खेलेगी लेकिन इस मुक़ाबले को लेकर उत्साहित है। हम तीन स्पिनर और दो तेज़ गेंदबाज़ के साथ जा रहे हैं।”
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, ”हम पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते थे। जो भी स्कोर मिलता है हम उसे चेज़ करने की कोशिश करेंगे। भारत एक मज़बूत टीम है और यही क्रिकेट है, आपको खेलने के लिए हमेशा तैयार रहना होता है। जॉस बटलर और फ़िल सॉल्ट पारी की शुरुआत करेंगे।
टीमें :
भारत: 1 संजू सैमसन, 2 अभिषेक शर्मा, 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर, 5 तिलक वर्मा, 6 हर्षित राणा, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 रवि बिश्नोई, 10 अर्शदीप सिंह, 11 वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड : 1 फ़िल सॉल्ट, 2 जॉस बटलर, 3 हैरी ब्रूक (कप्तान), 4 जेकब बेथेल, 5 टॉम बैंटन, 6 सैम करन, 7 विल जैक्स, 8 लियाम डॉसन, 9 आदिल राशिद, 10 ल्यूक वुड, 11 साकिब महमूद
