चावल, गेहूं, दालों में तेजी, चीनी नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी तेजी रही जबकि चीनी में गिरावट देखी गयी। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 90 रुपये बढ़कर 3,972 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 17 रुपये महंगा हुआ और 2,817 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत भी चार रुपये बढ़ी।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 40 रुपये और चना दाल की 36 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। उड़द दाल और मूंग दाल 13-13 रुपये महंगी हुई। तुअर दाल पांच रुपये मजबूत हुई।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का सितंबर वायदा एक रिंगिट चढ़कर 4,534 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा 2.49 प्रतिशत की बढ़त में 70.70 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजार में सरसों तेल की औसत कीमत 99 रुपये और पाम ऑयल की 52 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वनस्पति 50 रुपये और सोया तेल 43 रुपये महंगा हुआ। वहीं, सूरजमुखी तेल 52 रुपये फिसल गया। मूंगफली तेल की कीमत स्थिर रही।

मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव तीन रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। चीन भी तीन रुपये सस्ती हुई।

 

Next Post

न्यू मार्केट में हंगामा: युवती को सरेराह पीटा, चोरी के आरोप वाले वायरल वीडियो की जांच में जुटी टीटी नगर पुलिस

Mon Jul 13 , 2026
भोपाल: राजधानी में एक युवती पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके के साथ मारपीट का कथित वायरल विडियो सामने आया है. वायरल वीडियो न्यू मार्केट टीटी नगर का बताया जा रहा है. हालांकि वीडियो को लेकर पुलिस की तरफ से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. टीटी नगर थाना […]

You May Like