पार्वती नदी के पुल से युवती ने लगाई छलांग

सीहोर। जिले के आष्टा तहसील मुख्यालय स्थित पार्वती पुल के ऊपर से मंगलवार को एक लड़की ने नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ गई. एक युवक ने तुरंत नदी मेंं कूद उसे बाहर निकाला.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को आष्टा की पार्वती नदी के पुल पर खड़ी एक युवती ने अचानक पानी में छलांग लगा दी. उस वक्त संयोग से वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ गई. यह नजारा देखकर वह जोर से चिल्लाए. इस दौरान उन्हीं में से एक व्यक्ति नीचे नदी में कूद गया और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि लडक़ी कहा कि थी और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया उसका पता नहीं चल पाया है. लड़की को उसके परिजन अपने साथ ले गए. इसकी जानकारी लगते ही पार्वती पुल के ऊपर लोगों की भीड़ लग गई थी. इससे कुछ देर आवाजाही प्रभावित होने से लोगों को परेशानी उठाना पड़ी. आष्टा एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि लड़की घर चली गई थी जिससे उसके बारे में जानकारी नहीं आई है.

Next Post

दिव्यांग की व्यथा सुनने जनसुनवाई कक्ष से उठकर नीचे आये कलेक्टर

Tue Sep 16 , 2025
जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुनने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह स्वयं जनसुनवाई में मौजूद थे। उन्होंने काफी देर जनसुनवाई में रहकर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के […]

You May Like