महुआ में यूरिया मिला चारा खिलाने से आधा दर्जन गायों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सिंगरौली। सरई थाना अंतर्गत बरका चौकी क्षेत्र के पुरैल गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा महुआ में यूरिया खाद मिलाकर गायों को खिलाया गया, जिससे करीब आधा दर्जन गायों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सरई थाना प्रभारी और बरका चौकी प्रभारी निपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है।

Next Post

एसपी अरुण कुमार ने रात्रि गश्त के दौरान यात्रियों से की चर्चा और सुरक्षा का लिया जायजा

Sat Oct 4 , 2025
छतरपुर। बीती रात 2:30 बजे नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने पुलिस कंट्रोल रूम से रात्रि गश्त दल को ब्रीफ कर रवाना किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रात के समय गश्त को और प्रभावी बनाया जाए ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। एसपी सोनी स्वयं बस […]

You May Like