परमिट शर्तों का उल्लंघन, एंपायर टॉकीज के सामने बना दिया अघोषित बस स्टैंड

जबलपुर: मंडला, डिंडोरी और रायपुर रूट की बसों का शहरी सीमा के भीतर बेखौफ संचालन इन दिनों जिम्मेदारों को मुंह सा चिढ़ा रहा है। बस ऑपरेटर्स अपनी मनमानी पर उतारू हैं और उन्होनें अघोषित रूप से सर्किट हाउस नंबर 1 के सामने बस अड्डा बना लिया है जबकि एंपायर टॉकीज के सामने की सड़क की ज्यादा चौड़ी नहीं है जिस कारण यहां आए-दिन जाम के हालात भी निर्मित हो जाते हैं। क्योंकि बस यहां आकर रूकती है तो बसों के आगे-पीछे ऑटो, ई-रिक्शा वाले सवारियों को बैठाने के लिए खड़े दिखाई देते हैं वहीं दूसरी तरफ सड़क के पास फल के ठेले भी खड़े हुए नजर आते हैं।
आईएसबीटी से संचालक की शर्त पर मिला था परमिट
रायपुर, मंडला और डिंडोरी की बसों को आईएसबीटी से संचालित होने की शर्त पर परमिट दिया गया है लेकिन पिछले कई दिनों ने बस संचालक सर्किट हाउस नंबर 1 के पास अघोषित बस अड्डा बनाकर यहाँ से सवारियों को उतारने-बैठाने का काम करते नजर आ रहे हैं।
इनका कहना है
सर्किट हाउस नंबर 1 के सामने मंडला, डिंडोरी रूट की बसों के अवैध संचालन के खिलाफ पूर्व में भी चालान काटे जा चुके हैं। आगे भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस का चैकिंग प्वाइंट दिन भर एंपायर टॉकीज में तैनात रहता है तब तक तो इन रूटों की किसी भी बस को आगे जाने नहीं दिया जाता लेकिन हो सकता है रात में पुलिस का चैकिंग प्वाइंट हटते ही बस संचालक अपनी मनमानी कर इन रूटों पर बसों का संचालन करने में कामयाब हो जाते हैं।
संगीता डामोर, डीएसपी, यातायात

Next Post

गांव के ही युवक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

Mon Jun 30 , 2025
सतना: शहर के एक विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा को उसी के गांव का एक युवक घर छोडऩे के बहाने सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़त छात्रा की शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोलगंवा थाना प्रभारी […]

You May Like