सतना:कलेक्टर जिला मैहर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में एसडीएम रामनगर, खनिज अधिकारी मैहर, तहसीलदार रामनगर और थाना प्रभारी रामनगर ने अपने दल के साथ संयुक्त रूप से तहसील रामनगर अंतर्गत ग्राम कुबरी में आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्राम कुबरी, गोरसरी, जिगना और खैरहनी क्षेत्र में खनिज रेत का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की।
जांच के दौरान MP17HH5303, MP18H5144, MP19GA5118, MP50H1371, MP18H5320, MP19HA6486 और MP19HA6357 नंबर के वाहन अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते पाए गए।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया। संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रशासन की टास्क फोर्स द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
