जनजातीय गौरव दिवस पर आज सीएम 207 करोड़ से अधिक के 30 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेश के 98 करोड़ 91 लाख 54 हजार रूपये की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा। साथ ही 108 करोड़ 49 लाख 95 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा। जिसमें छिंदवाड़ा जिले के 3 तथा जबलपुर जिले के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है, वहीं छिंदवाड़ा जिले के 4, बालाघाट और झाबुआ के 2-2, जबलपुर के 1, अलीराजपुर के 4, बैतूल के 6, दमोह के 2 व सिंगरौली के 4 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा।

जनजातीय कार्य मंत्री शाह ने जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लिया जायजाजनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह 15 नवम्बर को जिले में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड पहुंचे। मंत्री श्री शाह ने कार्यक्रम की संपूर्ण तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसामुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के संबंध में जानकारी दी।

Next Post

जिनको राम, वंदे मातरम, जयश्री राम से दिक्कत हो लाहौर का टिकट कटवा लें

Sat Nov 15 , 2025
ग्वालियर: हिन्दू एकता पद यात्रा के आठवें दिवस का कार्यक्रम भारतीय किसानों को समर्पित रहा। इस दौरान आयोजित मंचीय कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि जिन्हें ‘राम नाम’, ‘वंदे मातरम’ और ‘जय श्री राम’ से समस्या है, वे अपनी सोच पर […]

You May Like