इंदौर:अलग अलग स्थानों पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है. तीन आरोपियों से चाकू और छुरा बरामद, जबकि एक आरोपी से छोटी तलवारनुमा छुरा जब्त किया है. सभी मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं.बाणगंगा पुलिस ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन रोड स्थित कम्युनिटी हॉल के पास पोलोग्राउंड क्षेत्र से अजय को धारदार चाकू के साथ, ब्रिज के पास रेलवे पटरी किनारे से कृष्णा उर्फ चीनू को धारदार छुरे के साथ.
तथा तीसरी कार्रवाई में बुनकर सेवा केंद्र की गली के कॉर्नर, पोलोग्राउंड मेन रोड से अयान से स्टीलनुमा धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं भंवरकुआं पुलिस ने तीन ईमली बस स्टैंड के पीछे खाली मैदान से अर्जुन डामोर से छोटी तलवार जैसी धारदार छुरा बरामद किया है. चारों मामलों में आरोपियों के कब्जे से हथियारों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है.
