एटीएम काटकर चोरी का फरार ईनामी गिरफ्तार

सतना। मैहर जिले के अमरपाटन क्षेत्र में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को काटकर चोरी करने की कोशिश में नाकाम रहे दो आरोपियों को जहां पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था. वहीं तीसरा फरार आरोपी लगातार चकमा देता आ रहा था. फरार तीसरे और 5 हजार के ईनामी आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को 8 महीने से अधिक का समय लग गया.

अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक मनोज सिंह द्वारा 13 मई को शिकायत की गई थी. जिसके अनुसार बैंक के एटीएम के अंदर एक झोला रखा मिला था. जिसमें कटर हथौड़ी और पाना जैसे औजार रखे हुए थे. जांच करने पर यह जानकारी सामने आई कि एटीएम में चोरी करने के इरादे से कुछ बदमाश छिपे हुए थे. जो आम लोगों की आहट पाने के बाद वहां से भाग निकले. सीसीटीवी फुटेज में एटीएम के अंदर 3 व्यक्ति दिखाई दिए थे. लिहाजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ ारोपियों की पहचान की और उनकी तलाश शुरु कर दी. लिहाज  कुछ दिनों में ही आरोपी जितेंद्र पटेल 24 वर्ष और राजेंद्र पटेल 24 वर्ष दोनों निवासी खरमसेड़ा को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.

5 हजार का ईनामी

मामले में 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 26 वर्षीय खरमसेड़ा निवासी तीसरा आरोपी रजनीश पटेल घटना के बाद से ही फरार हो गया था. हलांकि पुलिस द्वारा उसकी तलाश की गई लेकिन वह चकमा देते हुए बचता रहा. जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक मैहर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रु का ईनाम घोषित कर दिया गया था. इसी कड़ी में मिली सटीम सूचना पर पुलिस ने रजनीश पटेल को मंगलवार को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

Next Post

संकुल प्राचार्य कर रहे वीडियो की जांच, शिक्षक के नशे में धुत्त पड़े होने का मामला

Wed Feb 4 , 2026
सतना . जिले में कुछ शिक्षकों के नशे में धुत्त होकर विद्यालय पहुंचने और अशोभनीय हरकत करने के चलते एक ओर जहां विपरीत असर पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर इससे देश की नई पीढ़ी के सामने गुरु की छवि भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. इसी कड़ी में […]

You May Like