गर्मी से राहत देने चौराहों पर शुरू हुए फव्वारे

ग्वालियर। शहर में भीषण गर्मी के चलते दिन में सडक पर निकलना भारी लगता है। दिन में चल रही लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए चौराहों पर फव्वारे (मिस्ट स्प्रे सिस्टम) शुरू कर दिए गए हैं। यह सिस्टम सुबह से लेकर रात तक कार्य कर रहे हैं। इन चौराहों से निकलने वाले लोगों को राहत मिल रही है। निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मिस्ट टावर (फव्वारे) शुरू कर दिए हैं। नगर निगम की इस पहल से राहगीरों और दुकानदारों को चिलचिलाती धूप में ठंडी फुहारों से राहत मिल रही है। यह सुविधा तापमान में कमी लाने और वातावरण में नमी बढ़ाने के लिए है। शहर के प्रमुख चौराहों पर इन मिस्ट टावर लगाए जा रहे हैं।

Next Post

राजमाता माधवीराजे की पुण्यतिथि पर हुए कई कार्यक्रम, धर्मगुरुओं का हुआ सम्मान

Fri May 15 , 2026
ग्वालियर। राजमाता माधवीराजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम सुबह स्व. माधवराव सिंधिया की छतरी पर स्थित शिवजी का अभिषेक किया गया। शाम को छतरी में विष्णु भगवान के मंदिर में अंकिता कैलासिया द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति […]

You May Like

Play sound