राजमाता माधवीराजे की पुण्यतिथि पर हुए कई कार्यक्रम, धर्मगुरुओं का हुआ सम्मान

ग्वालियर। राजमाता माधवीराजे सिंधिया की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम सुबह स्व. माधवराव सिंधिया की छतरी पर स्थित शिवजी का अभिषेक किया गया।

शाम को छतरी में विष्णु भगवान के मंदिर में अंकिता कैलासिया द्वारा भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई वही सर्वधर्म गुरुओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल बाल खांडे, जयंत जपे, हरिशंकर पचौरी, बृज हरि शर्मा, जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया उपस्थित थे।

वहीं सिंधिया समर्थक मुक्तेश जैन एवं गुड्डू वारसी द्वारा गायों को हरा चारा खिलाया गया। पार्षद मोहित जाट द्वारा सामाजिक कार्यक्रम किए गए वहीं अमर कुठे द्वारा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भोजन वितरित किया गया।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों मैं सत्य कुमार मिश्रा, प्रवीण अग्रवाल, दीपक शर्मा, पूर्व विधायक रामबरन सिंह, रामसुंदर सिंह, निगम सभापति मनोज तोमर, वीरेंद्र गंगवाल, प्रशांत गंगवाल, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदोरिया, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शिवहरे, सुधीर गुप्ता, रामनारायण मिश्र, विजय फाल्के, डॉ. केशव पांडे, हिमांशु खत्री, कौशलेंद्र राजावत, दिनेश जैन, दिनेश शर्मा सहित अनेक लोग शामिल थे।

Next Post

आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती पर रोक

Fri May 15 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती में संविदा अधिकारियों को पचास फीसदी आरक्षण का लाभ न दिये जाने मामले को गंभीरता से लिया। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले में अपने अंतरिम आदेश से भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। […]

You May Like