गोल मार्केट स्थित एसके स्टील गोदाम में लगी भीषण आग

सिंगरौली।पुलिस चौकी जयंत के गोल मार्केट एसके स्टील गोदाम दुकान में बीती रात बिजली के शॉर्ट-सर्किट से आग लगने के कारण लाखों कीमत के सामग्रियां जल कर नष्ट हो गई। आगजनी की घटना मिलते ही एनसीएल का दमकल एवं पुलिस चौकी प्रभारी घटनास्थल पहुंंच आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार जयंत गोल मार्केट में स्थित एसके स्टील गोदाम दुकान में शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात अचानक आग लग गई। जहां देखते ही देखते गोदाम आग के ज्वाला में तब्दील हो गई। जब तक आग पर काबू पाने एनसीएल जयंत परियोजना का दमकल पहुंचता तब तक में लाखों रूपयें कीमत के सामग्रियां जल कर नष्ट हो गई।

Next Post

अपहरण: मासूम दिव्यम का सुराग देने वाले मजदूर हुए पुरस्कृत

Sat May 31 , 2025
रायसेन। मासूम बालक दिव्यम के अपहरण कांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग देने वाले मजदूरों को शनिवार को एसपी पंकज पांडेय बेगमगंज पहुंचे। निर्माणधीन पटेल राइस मिल के चौकीदार दंपत्ति धनराज आदिवासी एवं उसकी पत्नी सरिता बाई जो कि गर्भवती होने के बावजूद बहुत दूर राइस मिल से पैदल चलकर […]

You May Like