कुपोषण पर नकेल: एनआरसी नारायणगंज में 111 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

नारायणगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज के एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में महिला एवं बाल विकास परियोजना के तहत एक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कुपोषण और अति कम वजन के बच्चों की पहचान करना था।

इस स्वास्थ्य शिविर में नारायणगंज परियोजना क्षेत्र के कुल पाँच सेक्टरों चिरईडोंगरी, नारायणगंज परिक्षेत्र, मानेगांव, जुझारी और छपरा के 111 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सेक्टर चिरईडोंगरी से 26, नारायणगंज से 29, मानेगांव से 39, जुझारी से 11 और छपरा से 6 बच्चों की जांच की गई।

परीक्षण के दौरान, 43 बच्चों को कुपोषण या अति कम वजन के कारण एनआरसी में भर्ती योग्य पाया गया। इनमें से, सेक्टर चिरईडोंगरी के विशेष फोकस वाले बच्चों सहित, भर्ती योग्य चिन्हित 9 बच्चों को तत्काल एनआरसी में भर्ती कर लिया गया।

चिन्हित बच्चों के अभिभावकों को कुपोषण के खतरे और उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए एनआरसी में भर्ती की आवश्यकता के बारे में समझाइश दी गई। परियोजना की यह पहल क्षेत्र में शिशु स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने दद्दा धाम में की पूजा-अर्चना, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल

Wed Nov 12 , 2025
कटनी। “प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव” के पावन अवसर पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दद्दा धाम पहुँचकर समारोह की गरिमा में चार चाँद लगा दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्वप्रथम पूज्य गुरुदेव दद्दा जी की समाधि स्थल पर पहुँचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात […]

You May Like