पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

भोपाल। टीला पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया. आरोपी भोपाल से बाहर भागने की फिराक में था, जिसे धरदबोचा गया. थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. सिहं ने बताया कि आरोपी शोयल अंसारी को बैरसिया बस स्टेण्ड से गिरफ्तार किया गया है. 26 सितबंर को पीड़िता ने अपनी माँ के साथ थाने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपी शोयल अंसारी साल 2024 से पीड़िता से दोस्ती कर पीछा करने लगा. इस दौरान आरोपी धमकी देने लगा कि अगर मुझसे शादी नहीं करोंगी तो तुम्हे बदनाम कर दूंगा. जिससे पीड़िता डर गयी जिसके मौके का फायदा उठाकर आरोपी पीड़िता को हनुमानगंज क्षेत्र स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया. आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि अगर रिपोर्ट की तो जान से मार दूंगा. पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां को बताई जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई. आरोपी शोयल अंसारी को इसकी जानकारी मिली तो वह भोपाल से बाहर जाने की योजना बनाने लगा. पुलिस ने उसे बैरसिया बस स्टेण्ड पैट्रोल पंप के पास पकड़ लिया.

Next Post

सोनार बंगला के लिए मां दुर्गा से की कामना: शाह

Fri Sep 26 , 2025
कोलकाता, 26 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां संतोष मित्रा स्क्वायर में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और देशवासियों विशेषकर पश्चिम बंगाल के निवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से सोनार बंगला के लिए कामना की है। […]

You May Like