​माँ तुलजा भवानी की आरती और सहभोज के साथ मुलताई में गूँजा शिवाजी महाराज का जयघोष

मुलताई: नगर में खरसाली रोड पर मराठा समाज द्वारा गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जहां सुबह से ही सामाजिक बंधुओ द्वारा विधि-विधान से पूजा कर माँ तुलजा भवानी की आरती की ।

इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य ध्वजारोहण किया गया. इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए और उनके आदर्शों को याद किया गया। वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया।

Next Post

राहुल ने सांसद रिकी सिंगकों के निधन पर जताया शोक

Fri Feb 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मेघालय के शिलॉन्ग सीट से लोकसभा सांसद रिकी ए जे सिंगकों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किये गये एक संदेश में कहा कि वह ‘मेघालय […]

You May Like