कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: किसानों, मजदूरों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा का आश्वासन

मुरैना। शनिवार को मुरैना में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए किसान खेत न्याय यात्रा और विशाल किसान-मजदूर महापंचायत जन सत्याग्रह का आयोजन किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान, मजदूर और कांग्रेसजन शामिल हुए।

महापंचायत में प्रमुख रूप से मौजूद रहे—राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत, सांसद एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के उपाध्यक्ष चौ. अमराराम, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज, विधायक फूल सिंह, पंकज उपाध्या, दिनेश गुर्जर, सुरेश राजे, सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर और मुकेश मल्होत्रा। इसके अलावा पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, महेश मिश्रा, अखिल भारतीय किसान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, वरिष्ठ नेता राहुल शर्मा और बैजनाथ कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा,

मुख्यमंत्री जी, आपकी भाषा आपके व्यक्तित्व का दर्पण है। चप्पल, चोरी और नशे जैसी बातें पद की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं। आपने लाड़ली बहना योजना के तहत 3000 प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन आज बहनों को केवल 1200 मिल रहे हैं। यह 1800 की सीधी वसूली है, जो वादाखिलाफी ही नहीं बल्कि महिलाओं का अपमान भी है।

महापंचायत का समापन किसानों और मजदूरों की एकजुटता के साथ हुआ। कांग्रेस ने आश्वासन दिया कि वह उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

Next Post

नागर घाट पर खंडवा का युवक डूबा,तलाश जारी

Sun Sep 21 , 2025
ओंकारेश्वर। सर्व पितृमोक्ष अमावस्या पर डूबने की एक दुखद घटना सामने आई। प्रशासन के तमाम इंतजामों के बाद भी खंडवा का एक युवक नगर घाट पर डूब गया। खंडवा निवासी घाट पर नहाते समय डूबने से लापता बताया जा रहा है । गोताखोर एवं एसडीईआरएफ, होम गाड्र्स की टीम लगातार […]

You May Like