बड़ी झील में शुरू हुई शिकारा सैर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी के अपर लेक में नई शुरू की गई शिकारा सैर का आनंद लिया। कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील की तर्ज पर तैयार की गई इन आकर्षक शिकारों में उपलब्ध सुविधाओं की उन्होंने सराहना की।बोट क्लब पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिकारा नावों का औपचारिक शुभारंभ किया और स्वयं भी शिकारा में बैठकर झील की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।

भ्रमण के दौरान उन्होंने फ्लोटिंग बोट मार्केट का भी अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों तथा वस्त्रों की खरीदारी की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिकारा सैर और फ्लोटिंग मार्केट से न केवल वॉटर-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय उत्पादों एवं रोजगार को भी नया आधार प्राप्त होगा।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री दिलीप अहीरवार, राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह सहित विधायकगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस बीच शिकारों का निर्माण पर्यावरण प्रदूषण रहित सामग्री फाइबर रिइनफोर्ड पॉलीयूरिथेन (FRP) से किया गया है,जो सामग्री पूर्णतः नॉन-रिएक्टिव
जल के संपर्क में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं करती है। यह अत्याधुनिक तकनीक से बनी इन नौकाओं से जल-पर्यटन के लिए अधिक सुरक्षित, टिकाऊ तथा आकर्षक है। सीएम ने कहा राजधानी भोपाल वाटर-टूरिज्म हब के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने शिकारा-बोट रेस्टोरेंट से चाय, पोहा, समोसे एवं फलों का नाश्ता भी लिया।

Next Post

13 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म

Thu Dec 4 , 2025
सिंगरौली:मोरवा थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना एवं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक 13 साल की किशोरी को आज प्रसव […]

You May Like