भोपाल रेल मंडल में 70 से अधिक फाटकों पर रेलवे का चला जागरूकता अभियान

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग अवेयरनेस डे के अवसर पर भोपाल मंडल में विशेष जनजागरूकता अभियान का शनिवार को समापन हुआ. एक सप्ताह तक चलाया गये अभियान के तहत विविध कार्यक्रमों आयोजित किए गए. इस दौरान वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विजय शंकर गौतम के नेतृत्व में रेल संरक्षा बल, परिचालन, इंजीनियरिंग एवं सिग्नल विभागों के संयुक्त प्रयासों से भोपाल मंडल के लगभग 70 व्यस्ततम समपार फाटकों पर सप्ताहव्यापी जागरूकता अभियान चलाया गया. सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटकों को सुरक्षित पार करने के नियमों की जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए. लगभग 85 समपार फाटकों में से 40 से अधिक अत्यधिक व्यस्त समपार फाटकों को इस अभियान में सम्मिलित किया गया.

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत खिड़किया स्टेशन पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 195, समपार फाटक क्रमांक 189A (तलवडिया-बीड के मध्य), निशातपुरा – संत हिरदाराम नगर के मध्य स्थित फाटक संख्या 114, निशातपुरा – सुखी सेवनिया के मध्य फाटक संख्या 255 और 256 सहित कई अन्य गेटों पर सड़क उपयोगकर्ताओं को पंपलेट वितरित कर, ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से जागरूक किया गया.

 

Next Post

बावड़ी उत्सव :रंगोली बनाकर की गई साज सज्जा

Sun Jun 8 , 2025
भोपाल। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बैरसिया क्षेत्र में बावड़ी उत्सव” मनाया गया. मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड बैरसिया जिला भोपाल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में खास दिवस मनाया गया. क्षेत्र के शिवाजी चौक, मां कालका मंदिर के पास स्थित वार्ड क्रमांक-09 में बिहारी सिंह, फतेह सिंह […]

You May Like