नदी गेट चौराहा पर 15 फीट गहरी दिखाई दी सुरंग, स्वर्ण रेखा का पुराना मार्ग होने की संभावना

ग्वालियर: शहर के व्यस्ततम चौराहा नदी गेट पर एक बार फिर से सड़क धसक गयी। मुख्य चौराहे पर 15 फीट गहरी और 4 फीट चाड़ी सुरंग नुमा सामने आयी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह स्टेट टाइम का पुराना नाला हो सकता है।

दूसरी संभावना यह है कि स्वर्ण रेखा नदी का पुराना जल प्रवाह मार्ग हो सकता है। सुरंग की गहराई इतनी है कि इसका अंतिम छोर नहीं दिखाई दे रहा था। इससे पहले चेतकपुरी रोड़ पर भी सड़क घंसकने की घटना सामने आ चुकी है। नदी गेट चौराहा पर सड़क में बने इस गड्ढे को लेकर स्थानीय निवासियों में नगर निगम के प्रति नाराजगी है। यह स्थिति शहर की सड़कों की स्थिति को दर्शाती है।

Next Post

श्रीलंका ने बंगलादेश को छह विकेट से हराया

Sun Sep 14 , 2025
अबु धाबी, (वार्ता) कसी हुई गेंदबाजी के बाद पथुम निशंका (50) और कमिल मीशारा (नाबाद 46) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पर श्रीलंका ने शनिवार को एशिया कप के ग्रुप बी मुकाबले में बंगलादेश को को 32 गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया है। 140 रनों के लक्ष्य […]

You May Like