आईडीए ने स्नेह धाम बिल्डिंग के टेंडर फिर निकाले

इंदौर:करीब एक साल पहले आईडीए द्वारा वृद्धों के लिए सीनियर सिटीजन बिल्डिंग का निर्माण किया था. उक्त बिल्डिंग के संचालन एवं संधारण के लिए आईडीए ने दोबारा टेंडर निकाला है. इस बार शर्तो में बदलाव किया है और राशि भी कम की गई है. खास बात यह है कि उक्त बिल्डिंग के संचालन एवं संधारण का ठेका बालाजी होटल्स रतलाम को दिया गया था, लेकिन आईडीए ने सिक्युरिटी राशि जमा नहीं करने पर टेंडर निरस्त कर दिया.

आईडीए ने योजना 134 में 26 करोड़ की लागत से एक साल पहले वृद्ध जन के लिए सीनियर सिटीजन बिल्डिंग बनाई थी. उक्त बिल्डिंग का नाम बना स्नेह धाम रखा था. 32 फ्लैट वाली छह मंजिला भवन बिल्डिंग में 10 सिंगल बेडरुम तथा 22 दो बेडरूम के सर्व सुविधायुक्त फ्लैट बनाए थे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 25 जून 25 को स्नेह धाम भवन का लोकार्पण किया था. स्नेह धाम को 10 साल की लीज पर दिया गया था. शर्त के मुताबिक रतलाम की बालाजी होटल प्रा लि को हर माह आईडीए 3.51 लाख और 2 करोड़ रुपए सिक्योरिटी डिपाजिट जमा करना था.

ऐसा बताया जा रहा है कि आईडीए ने कंपनी को भवन का कब्जा भी सौंप दिया था, लेकिन टेंडर में भाग लेने के लिए डाली गई राशि के अलावा कंपनी ने आईडीए को भुगतान नहीं किया. साथ ही लीज पर लेने वाली बालाजी होटल्स प्रा.लि. कंपनी ने सेक्युरिटी डिपाजिट की राशि भी जमा नहीं कराई थी. आईडीए ने रतलाम की बालाजी होटल प्रा. लिमिटेड का ठेका निरस्त कर दिया. ध्यान देने वाली बात यह है कि आईडीए द्वारा निर्मित उक्त स्नेह धाम बिल्डिंग में बमुश्किल एक या दो ही वृद्ध जन रहने आए थे, लेकिन वह भी चले गए. छह माह से ज्यादा समय से आईडीए की उक्त स्नेह धाम बिल्डिंग धूल खा रही है और उसके रखरखाव पर आईडीए के लाखों रुपए खर्च हो चुके है.

1.5 लाख रुपए प्रतिमाह न्यूनतम दर रखी
अब आईडीए ने दोबारा टेंडर निकाला है. टेंडर में 1.5 लाख रुपए प्रति माह न्यूनतम दर रखी है. साथ ही हर माह होने वाले लाभ का 5 प्रतिशत से ज्यादा राशि का भुगतान करेगा. उक्त स्नेह धाम बिल्डिंग 10 साल के लिए लीज पर दी जाएगी. खास बात यह है कि टेंडर में जिसका 2 करोड़ रुपए सालाना टर्न ओवर होगा, वही 1 लाख 80 हजार की अर्नेस्ट मनी जमा करके भाग ले सकता है.

Next Post

मां-बेटे ने साथ में की आत्महत्या, बगीचे के पास मिले थे शव

Fri Jul 31 , 2026
इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. मानसिक तनाव से जूझ रही एक बुजुर्ग मां और उसके बेटे ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. दोनों बगीचे के पास अचेत हालत में मिले थे. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, […]

You May Like