नयी दिल्ली, 03 जुलाई (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में 21 से 23 अगस्त तक खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स उत्सव का आयोजन किया जायेगा।
जम्मू-कश्मीर की डल झील में होने वाले इस उत्सव में 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश के 400 से अधिक एथलीट स्पर्धा करेंगे।
इस उत्सव के दौरान कैनोइंग, कयाकिंग, वाटर स्किनिंग, शिकारा दौड़ और ड्रेगन नौका स्पर्धाएं आयोजित की जायेगी। एथलीटों का नामांकन राष्ट्रीय खेल महासंघ द्वारा उनकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप या अन्य प्रतियोगिताओं के आधार पर किया जाएगा या तकनीकी समिति द्वारा मैरिट के आधार पर निर्णय होगा।
Next Post
मोदी त्रिनिदाद एवं टोबैगो रवाना
Thu Jul 3 , 2025
अकरा (घाना), 03 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घाना की दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर गुरुवार को यहां से कैरेबियाई क्षेत्र के देश त्रिनिदाद एवं टोबैगाे के लिए प्रस्थान किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री मोदी तीन और चार जुलाई को त्रिनिदाद और टोबैगो में रहेंगे। […]

You May Like
-
8 months ago
बाल भिक्षावृत्ति पर दी गई सलाह
-
11 months ago
पाकिस्तान से 50,000 टन चावल आयात कर रहा बंगलादेश
-
8 months ago
सरमा ने बगलादेशियों को वापस भेजने को उचित ठहराया
