अनीत पड्डा ने ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में मिली जीत अपने पिता को समर्पित की

मुंबई, 05 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री अनीत पड्डा ने प्रतिष्ठित ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 में शानदार दोहरी जीत हासिल करते हुए बेस्ट डेब्यू फीमेल और व्यूअर्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया। भारतीय सिनेमा में उत्कृष्टता का जश्न मनाने वाले इन अवॉर्ड्स का आयोजन मुंबई में एक भव्य समारोह में किया गया। अनीत की इस उपलब्धि ने न केवल उनके अभिनय कौशल को रेखांकित किया, बल्कि देशभर के दर्शकों के साथ उनके मजबूत जुड़ाव को भी दर्शाया। इन सम्मानों के साथ अनीत पड्डा ने खुद को बॉलीवुड की सबसे होनहार नई अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है।

अपने स्वीकृति भाषण के दौरान अनीत ने एक बेहद भावुक और व्यक्तिगत समर्पण साझा किया, जिसने सभी का दिल छू लिया। उन्होंने कहा, “अभी मेरे मन में बस एक ही बात आ रही है।यह सब अपने पापा को समर्पित करना है। पापा, मुझे पता है कि जब आप छोटे थे तब आप भी एक्टर बनना चाहते थे। अब आपकी बेटी एक्टर बन गई है। जब आपने मुझसे कहा कि आप अपना सपना मेरे ज़रिए जी रहे हैं, तो शायद मैं कभी इतनी खुश नहीं हुई थी। आई लव यू सो मच।” उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “स्क्रीन पर जिस जादू के लिए आप तालियां बजाते हैं, वो तालियां सिर्फ हम एक्टर्स के लिए नहीं होतीं। वो असल में आप सबकी कहानियों और आपकी ज़िंदगी के लिए होती हैं। और मैं बस इसके सम्मान में एक छोटा सा हिस्सा बन पाने के लिए बहुत आभारी हूं।”

Next Post

अक्षय कुमार और शिखर धवन ने ‘भूत बंगला’ के सेट को बनाया क्रिकेट मैदान, क्रू के लिए रखा कैश इनाम

Thu Mar 5 , 2026
मुंबई, 05 मार्च (वार्ता) हाल ही में ‘भूत बंगला’ का सेट एक मिनी क्रिकेट ग्राउंड में बदल गया, जहां अक्षय कुमार, शिखर धवन के साथ क्रिकेट खेलते नजर आए। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद, बॉलीवुड की मशहूर एक्टर-डायरेक्टर जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ‘भूत बंगला’ के लिए फिर […]

You May Like