आदतन बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, यलो–रेड नोटिस देकर दी सख्त चेतावनी

इंदौर:शहर में अपराध नियंत्रण और नववर्ष के मद्देनज़र पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है. नगरीय जोन 3 के थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 118 लिस्टेड बदमाशों को बाउंड ओवर करते हुए उन्हें यलो और रेड नोटिस तामील कराए हैं. साथ ही भविष्य में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी .

शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई. निर्देशों के तहत जोन 3 के सभी अनुभागों में आदतन अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ बाउंड ओवर की प्रक्रिया पूरी की गई. कोतवाली अनुभाग से 30, संयोगितागंज से 18 और हीरानगर क्षेत्र से 70 लिस्टेड अपराधियों को पाबंद किया.

कार्रवाई के दौरान बदमाशों को स्पष्ट रूप से चेताया गया कि यदि आगे किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था भंग करने, शांति में खलल डालने या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Next Post

घटिया सड़क निर्माण पर कार्यपालन यंत्री सहित 3 अफसरों को नोटिस

Wed Dec 24 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शहर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। सीसी रोड निर्माण के दौरान मौके पर मौजूद न रहने और मानकहीन कार्य पर रोक न लगाने के कारण […]

You May Like