दिव्यांगजनों के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में विशेष योग शिविर आयोजित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को निःशक्तजन कल्याण प्रकोष्ठ की ओर से दिव्यांगजनों के लिए विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, सुरेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर निःशक्तजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप रजक और जिला अध्यक्ष रविंद्र यति भी उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को योग के महत्व और नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया।

Next Post

खण्डेलवाल ने बैतूल में सुनीं जनसमस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

Sat Jun 20 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल स्थित अपने निवास पर आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, सुझावों और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना। भेंट के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं मांगों […]

You May Like