घटिया सड़क निर्माण पर कार्यपालन यंत्री सहित 3 अफसरों को नोटिस

ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शहर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। सीसी रोड निर्माण के दौरान मौके पर मौजूद न रहने और मानकहीन कार्य पर रोक न लगाने के कारण प्र. कार्यपालन यंत्री, प्र. सहायक यंत्री और क्षेत्राधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब तलब किया गया है।

मामला दुष्यंत नगर तंवर स्कूल के पास का है, जहाँ सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा था। नगर निगम आयुक्त को व्हाट्सएप के माध्यम से एक गंभीर शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें सड़क निर्माण का वीडियो भी भेजा गया था। वीडियो में साफ दिख रहा था कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में मटेरियल की मात्रा बेहद कम रखी जा रही है और कार्य तय मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।

शिकायत की जांच में सामने आया कि जब ठेकेदार सड़क निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ कर रहा था, तब संबंधित जिम्मेदार अधिकारी फील्ड पर होने के बजाय नदारद थे। अधिकारियों ने स्थल पर उपस्थित होकर रोड निर्माण का निरीक्षण करना जरूरी नहीं समझा, जिसके कारण सरकारी धन का दुरुपयोग और मानकहीन सड़क निर्माण की स्थिति बनी।

Next Post

अटल शताब्दी वर्ष में शौर्य स्मारक पर स्वच्छता अभियान, अटल जी को दी श्रद्धांजलि

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल:अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को शौर्य स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने भाजपा के पितृ पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की […]

You May Like