ज्वेलरी कारोबारी पर हमला कर लूटपाट

सिंगरौली । देवसर क्षेत्र में ज्वेलरी कारोबारी के साथ कथित लूटपाट और मारपीट की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घघवा टोला के पास सुनसान रास्ते पर कारोबारी के साथ हमला किए जाने की बात सामने आई है।

घटना में गंभीर रूप से घायल कारोबारी को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर से ट्रामा सेंटर बैढ़न रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार देवसर बाजार स्थित मोहित ज्वेलरी के संचालक सुनील कुमार सोनी पिता बद्री प्रसाद सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी जियावन दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घघवा टोला के पास उनके साथ मारपीट किए जाने और नकदी सहित सोना-चांदी ले जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना में करीब 16 हजार रुपये नकद और सोना-चांदी गायब हुआ है। हालांकि लूटे गए सामान की वास्तविक मात्रा और कीमत की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वहीं घटना में कारोबारी को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बैढ़न भेज दिया गया। मामले में कुछ लोगों के नाम सामने आने की चर्चा है, लेकिन उनकी संलिप्तता की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जियावन पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की वास्तविक परिस्थितियों, हमले के कारण और कथित लूटपाट में शामिल लोगों की भूमिका का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारी चिंतित

व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर घर लौटने के दौरान कारोबारी के साथ हुई इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब निगाहें पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। कारोबारी के साथ हुई घटना की पूरी सच्चाई सामने आने तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई पर है। लेकिन सराफा व्यापारी पर हुये हमला को लेकर अन्य व्यापरी भी चिंतित हैं। यहां बताते चले कि देवसर बाजार में कुछ ऐसे व्यापारी हैं, जिनका घर ग्रामीण अंचलों में है और रोजाना आते-जाते हैं। यदि पीड़ित सराफा व्यापारी सुनील कुमार सोनी की बात में सच्चाई है तो यह सब के लिए चिंता का विषय है। हालांकि जियावन पुलिस उक्त घटना को लेकर सख्त नजर आ रही है। पुलिस की कार्यशौली को देख कर व्यापारियो को भरोसा जता रहे हैं।

संदेहियों से पूछतांछ जारी

सराफा कारोबारी के साथ हुई लूटपाट एवं मारपीट की घटना को लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। इस मामले में तीन-चार संदेहियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को विशेष सफलता हाथ नही लगी है, लेकिन जियावन पुलिस का दावा है कि इस घटना का खुलासा जल्द करेगी। फिलहाल घटना को लेकर व्यापारी भी दहशत में है। पुलिस भरोसा दे रही हैं कि आरोपी कोई भी उसे बक्सा नही जाएगा। इस संबंध में जियावन थाना प्रभारी टीआई राजेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कुछ संदेहियों से पूछतांछ जारी है। उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Next Post

सिंगरौली के कर्थुआ में डिवाइडर पर चढ़ी बिना नंबर की कार 

Sun Oct 25 , 2026
सिंगरौली। जिले के कर्थुआ में रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गयाए जब सीधी से सिंगरौली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार पर नंबर प्लेट नहीं होने से वाहन को लेकर भी सवाल खड़े […]

You May Like