सिंगरौली के कर्थुआ में डिवाइडर पर चढ़ी बिना नंबर की कार 

सिंगरौली। जिले के कर्थुआ में रविवार को उस समय बड़ा हादसा टल गयाए जब सीधी से सिंगरौली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार पर नंबर प्लेट नहीं होने से वाहन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। डिवाइडर पर फंसी कार को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी बड़े हादसे की सूचना सामने नहीं आई। हालांकिए कार आखिर अनियंत्रित कैसे हुईए वाहन पर नंबर प्लेट क्यों नहीं थी और घटना के समय कार में कौन.कौन सवार थाए इन सवालों के जवाब अभी सामने आना बाकी हैं।

Next Post

निर्माणाधीन मॉडल रोड में नियमित हो पानी का छिड़काव

Sun Oct 25 , 2026
सिंगरौली। माजन मोड़ से इंदिरा चौक नवजीवन बिहार तक मॉडल रोड का कार्य चल रहा है और सड़क निर्माणाधीन है, किंतु संविदाकार पानी के छिड़काव में कोताही बरत रहा है। जिसके चलते डस्ट से दुकानदार एवं राहगीर परेशान हैं। हालांकि पानी का छिड़काव एक बार ही किया जा रहा है, […]

You May Like